Humbistari Ki Dua From Hadish| हमबिस्तरी की दुआ

अस्सलामु अलैकुम नाज़रीन, आज हम Humbistari Ki Dua हमबिस्तरी की दुआ हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, अरबी और तर्जुमा के साथ सीखेंगे |

जैसा की आप सभी को पता होगा के निकाह करना हमारे प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद (ﷺ) की सुन्नत है, और निकाह के बाद ही बीवी के साथ हमबिस्तरी की जाती है जिससे शोहर और बीवी को फ़ितरी और जिस्मानी सुकून हासिल होती है और नसल आगे बढ़ता है |

हम में से कुछ ही लोग हैं जो हमबिस्तरी या सोहबत करने की दुआ (Sohbat karne ki dua) पढ़ते हैं लेकिन जो कोई शख्स इस दुआ को पढ़ता है तो अल्लाह उस शख्स को नेक और वफादार औलाद अता करता है |

जब कोई शख्स निकाह की रात हमबिस्तरी करने का इरादा करे तो सबसे पहले बीवी से हमबिस्तरी की दुआ पढ़ें फिर उसके बाद 2 रकात नमाज़ जो शख्स भी चाहे पढ़ सकते हैं, ये अमल भी हमें हदीश में सहाबा से मिलता है |

तो चलिए अब हम बिना देर किए हमबिस्तरी की दुआ हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, अरबी में और तर्जुमा के साथ सीखते हैं |

Humbistari Ki Dua in Hindi

Sahih al-Bukhari 3271 में: नबी करीम (ﷺ) ने फरमाया, जब कोई शख्स अपनी बीवी के पास आता है और ये दुआ यानि हमबिस्तरी की दुआ पढ़ता है, फिर अगर उन के यहाँ बच्चा पैदा होता है तो शैतान उसे कोई नुक्सान नहीं पहुंचा सकता |

“ बिस्मिल्लाह अल्लाहुम्मा जन्निबनश-शैताना व जन्निबनश- शैताना मा रज़क़ तना “

Humbistari Ki Dua in Arabic

بِسْمِ اللَّهِّ اللَّهُمَّ جَنِّبْنَا الشَّيْطَانَ وَجَنِّبِ الشَّيْطَانَ مَا رَزَقْتَنَا

Humbistari Krne Ki Dua in Hindi Tarjuma

अल्लाह के नाम से शुरू करता हूँ, ऐ अल्लाह! हमसे शैतान को दूर रख और जो कुछ हमे तू दे (औलाद) उस से भी शैतान को दूर रख

Humbistari Ki Dua in Roman English

Bismillah ALLAHumma Jannibnash-Shaytaana, Wa Jannibish-Shaytaana Maa Razaqtanaa

Humbistari Ki Dua in English

In the name of Allah. O Allah! Protect us from Satan and prevent Satan from approaching our offspring you are going to give us,

Humbistari Ki Dua in Urdu

اللہ کے نام سے شروع کرتا ہوں ، اے اللہ ! ہم سے شیطان کو دور رکھ اور جو کچھ ہمیں تو دے ( اولاد ) اس سے بھی شیطان کو دور رکھ

आख़िरी बात

मै उम्मीद करता हूँ के आप हमबिस्तरी की दुआ (Humbistari ki dua) को याद कर चुके होंगे या फिर अभी तक याद नहीं किये तो जल्द से जल्द याद करले और इस आर्टिकल को सेव करले ताके जरुरत पड़ने पर आप आसानी से इस्लामिक दुआ को खोज सकते हैं |

हमबिस्तरी की दुआ (Humbistari karne ki dua) को मर्द और औरत दोनों को पढ़ना चाहिए |

अगर आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं या आपको इस आर्टिकल में कोई गलती नज़र आए तो कमेंट बॉक्स (Comment Box) मे कमेंट कर सकते हैं |

आखिर में आपसे मेरी गुज़ारिश है कि इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिस्तेदारो में जरूर शेयर करें |

FAQs:

हमबिस्तरी की दुआ क्या है?

हमबिस्तरी की दुआ “बिस्मिल्लाह अल्लाहुम्मा जन्निबनश-शैताना व जन्निबनश- शैताना मा रज़क़ तना” है |

हमबिस्तरी क्यों करते हैं?

हमबिस्तरी नसल बढ़ाने के लिए करते हैं |

हमबिस्तरी का क्या अर्थ है?

हमबिस्तरी का अर्थ है “अल्लाह के नाम से शुरू करता हूँ, ऐ अल्लाह! हमसे शैतान को दूर रख और जो कुछ हमे तू दे (औलाद) उस से भी शैतान को दूर रख”

हमबिस्तरी कब नहीं करनी चाहिए?

रोज़े के हालत में हमबिस्तरी नहीं करनी चाहिए |

रमजान में हमबिस्तरी कब करें?

रमजान में रात के वक़्त हमबिस्तरी कर सकते हैं |

बीवी से हमबिस्तरी कब करना चाहिए?

बीवी से हमबिस्तरी करने का कोई खुसूसी वक़्त मुकर्रर नहीं है |

शेयर करके सदक़ा ए जारिया हासिल करें |

1 thought on “Humbistari Ki Dua From Hadish| हमबिस्तरी की दुआ”

Leave a Comment