सोने की दुआ | Sone ki Dua

सोने की दुआ (sone ki dua) वो पाक दुआ है जो हमारे रात को सुकून और बरकतों से भर देती है | इस दुआ को पढ़ने से हमें बहुत ही अछि नींद आती है और हम बुरे सपने देखने से बचते हैं|

क़ुरान (Surah Az-Zumar : 42) में आता है के जब कोई शख्स सोता है तो अल्लाह उस शख्स के रूह को कब्ज़ कर लेता है और सुबह उठने पर रूह को वापस से लौटा देता है| 

मगर जिस शख्स के तक़दीर में मौत लिखी होती है तो अल्लाह उस रूह को रोक लेते है जिसके बाद उस शख्स का इंतेक़ाल हो जाता है| 

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है के सोने की दुआ (sone ki dua) की अहमियत क्या हो सकती है | इसलिए हमें सोने से पहले की दुआ (sone se pehle ki dua) और सो कर उठने की दुआ (so kar uthne ki dua) का एहतेमाम करना चाहिए क्या पता हमें कल की सुबह नसीब हो या ना हो |

और अगर हमें कल की सुबह नसीब हो भी गयी तो अल्लाह का शुक्र अदा करना बिलकुल भी भूलना नहीं चाहिए| 

तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम सोने की दुआ (sone ki dua) और सुबह सो कर उठने की दुआ (subah so kar uthne ki dua) के बारे में और गहराई से समझते हैं| इसी लिए  इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़े इंशा अल्लाह आपके इल्म में बेहद इज़ाफ़ा होगी |

सोने की दुआ

सोने की दुआ (sone ki dua) क्या है ये जानने से पहले हमें ये समझना जरुरी है के ये क्या है और इस दुआ का इस्लाम में क्या अहमियत है |

सोने की दुआ भी एक तरह की दुआ है जो हम सोने से पहले या सोते वक़्त अल्लाह से करते हैं | 

सोने की दुआ हम सब को अल्लाह से जोड़ती है और हमारे अंदर रूहानियत लाती है|

इस दुआ में हम अपनी हिफाज़त करने के लिए अल्लाह से दुआ करते हैं और अल्लाह के नाम का ज़िक्र करते हुए हम अपनी ज़िन्दगी और मौत अल्लाह के सुपुर्द कर देते हैं|

हमारे नबी करीम सल्ललाहु अलैहि वसल्लम ने क़ुरआन की आयतें और सूरह पढ़ कर सोना सुन्नत बताया है। इसलिए, इस्लाम में सोने से पहले की दुआ (sone se pehle ki dua) का बहुत अहमियत है और इस दुआ को पढ़ने का बहुत फ़ज़िलत और सवाब भी है।

तो चालिए अब हम सोने से पहले की दुआ (sone se pehle ki dua) हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, अरबी में और तर्जुमा के साथ देखते है| 

sone ki dua

Sone ki Dua in Arabic

اَللّٰھُمَّ بِاسْمِکَ اَمُوْتُ وَاَحْیٰی

Sone ki Dua in Hindi

अल्लाहुम्मा बिस्मिका अमूतु व अह्य 

Sone ki Dua in Roman English

Allahumma bismika amootu wa ahya

Sone ki Dua in Urdu

اے اللہ ! میں تیرا نام لے کر مرتا اور جیتا ہوں۔

Sone ki Dua in English

O Allah (Almighty) I live and die in your name.

Sone ki Dua ka Tarjuma in Hindi

ऐ अल्लाह! मै तेरा नाम लेकर मरता हूँ और जीता हूँ| 

आप देख चुके होंगे के सोने से पहले की दुआ (sone se pehle ki dua) बहुत आसान है और हम इसे तुरंत याद कर सकते हैं |

लेकिन अगर आप रात को सोते वक़्त ज्यादा सवाब कमाना चाहते है तो फिर आपको कमसे कम एक सूरह पढ़ लेना चाहिए |

हज़रत आएशा (रजि.) से रिवायत है के नबी करीम ﷺ हर रात जब बिस्तर पर आराम फरमाते तो अपनी दोनों हथेलियों को मिलाकर कुल हुवल लाहू अहद, कुल अऊजु बिरब्बिल फलक और कुल अऊजु बिरब्बिन नास (तीनों सूरतें मुकम्मल ) पढ़ कर उन पर फूंकते और फिर दोनों हथेलियों को जहाँ तक मुमकिन होता अपने जिस्म पर फेरते थें | पहले सर और चेहरा पर हाथ फेरते और सामने के बदन पर, ये अमल आप तीन दफा करते थें |

Sahih Bukhari : 5017

सूरह इखलास हिंदी में | Surah Ikhlas In Hindi

कुल हुवल लाहू अहद

अल्लाहुस समद

लम यलिद वलम यूलद

वलम यकूल लहू कुफुवन अहद

तर्जुमा :- आप कह दीजिए की अल्लाह एक है

अल्लाह बेनियाज़ है

वो न किसी का बाप है न किसी का बेटा

और न कोई उसके बराबर है | 

सूरह फलक़ हिंदी में | Surah Falaq In Hindi

कुल अऊजु बिरब्बिल फलक

मिन शर रिमा ख़लक़

वामिन शर रिग़ासिकिन इज़ा वकब

वमिन शर रिन नफ़फ़ासाति फ़िल उक़द

वमिन शर रिहासिदिन इज़ा हसद

तर्जुमा :- कहो के मै सुबह के मालिक की पनाह मांगता हूँ

हर चीज़  की बुराई से जो उस ने पैदा की 

और अँधेरी रात की बुराई से जब उस का अँधेरा छा जाए |

सूरह नास हिंदी में | Surah Naas In Hindi

कुल अऊजु बिरब्बिन नास

मलिकिन नास

इलाहिन नास

मिन शर रिल वसवा सिल खन्नास

अल्लज़ी युवस विसु फी सुदूरिन नास

मिनल जिन्नति वन नास

तर्जुमा :- कहो के मै इंसानो के परवरदिगार की पनाह मांगता हूँ 

(यानि) लोगों के बादशाह की 

लोगों के माबूद की

(उस  बड़े) वस्वसा डालने वाले की बुराई से जो ( अल्लाह का नाम सुन कर ) पिछे हट जाता है 

जो लोगों के दिलो में वस्वसे डालता है

(ख़्वाह) वो जिन्नात में से हो या इंसानों में से |

आयतुल कुर्सी | Ayatul Kursi

सहीह बुखारी में एक वाक़िया आता है जिससे हमे पता चलता है के जो भी शख्स सोने से पहले आयतुल कुर्सी पढ़ता है तो उसके लिए अल्लाह की तरफ से एक मुहाफ़िज़ मुतय्यन कर दिया जाता है|जो उस शख्स के साथ रहता है और सुबह तक शैतान उसके करीब नहीं आ सकता |

Sahih Bukhari 2311

इसी लिए आप भी आयतुल कुर्सी पढ़ने की आदत डाल लें |

सूरह बकराह की आखरी दो आयतें (285-286)

अबू मसूद अल बदरी से रिवायत है के हज़रत मुहम्मद ﷺ  ने फ़रमाया : जो शख्स रात को सूरह बकराह की आखिरी दो आयतें पढ़ ले तो वो उसके लिए काफ़ी जो जाती है |

Sahih Bukhari : 4008

सुब्हानल्लाह (33 बार), अल्हम्दुलिल्लाह (33 बार), अल्लाहु अकबर (34 बार)

सहीह बुखारी में एक वाक़िआ निकल कर आता है जिसमे सुब्हानल्लाह (33 बार), अल्हम्दुलिल्लाह (33 बार), अल्लाहु अकबर (34 बार) पढ़ने की ये फ़ज़ीलत बताई गयी है के अगर कोई बिस्तर पर आते वक़्त इन्हें पढ़ ले तो उसके लिए ये एक ख़ादिम से कई ज़्यादा बढ़ कर है |

Sahih Bukhari 3705

सोने का सुन्नत तरीका | Sone ka Sunnat Tarika

  1. सोने से पहले बिस्तर को अच्छे से साफ़ करना
  2. वज़ू करके सोना| वजू करते वक़्त वजू की दुआ पढ़ना न भूलें | 
  3. अपना दाहिना हाथ दाहिने गाल पर रख क्र दाहिने करवट सोना 
  4. नियत करके सोना के रात में तहज़्ज़ूद या फज़र में उठना है | 
  5. सोने से पहले सबको माफ़ करके साफ़ दिल से सोना 
  6. दिन भर में जो गुनाह किये हो सब गुनाहों की माफ़ी अल्लाह से मांगना 
  7. 3 बार सूरह इखलास पढ़ना 
  8. 3  बार सूरह फलक़ पढ़ना 
  9. 3 बार सूरह नास पढ़ कर पुरे बदन पर हाथ फेरना | 
  10. आयतल कुरसी पढ़ना
  11. सूरह बकरह की आखिरी दो आयत पढ़ना 
  12. 33 बार सुब्हानल्लाह, 33 बार अल्हम्दुलिल्लाह, 34 बार अल्लाहु अकबर पढ़ना 
  13. सूरह मुल्क पढ़ना 
  14. सोने की दुआ पढ़ना 

सो कर उठने दुआ | So kar Uthne ki Dua

सुबह सो कर उठने की दुआ (subah so kar uthne ki dua) पढ़ कर हम अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं जिसने हमें नींद से सलामत उठाया | और यह दुआ हमारे के शुरुआत खुशनुमा बनाने में मदद करती है | 

चाहिए अब हम सुबह सो कर उठने की दुआ (subah so kar uthne ki dua) देखते है | 

so kar uthne ki dua

So kar Uthne ki Dua in Arabic

اَلْحَمْدُلِلّٰہِ الَّذِیْ اَحْیَانَا بَعْدَ مَااَمَاتَنَا وَاِلَیْہِ النُّشُوْرُ

So kar Uthne ki Dua in Hindi

अल्हम्दुलिल्लाहिल्लज़ी अहयाना बअदा मा अमातना व इलाइहिन नुशूर

So kar Uthne ki Dua in Roman English

Alhamdulillahillazi ahyana ba’da ma amatana wa ilaihin nushoor.

So kar Uthne ki Dua in Urdu

شکر ہے اللہ کا جس نے ہمیں موت کے بعد زندہ کیا اور اسی کی طرف جانا ہے ۔

So kar Uthne ki Dua in English

All Praise onto Allah (Almighty) Who granted us life after death (Sleep) and we are return to him.

So kar Uthne ki Dua ka Tarjuma in Hindi

तमाम तारीफें अल्लाह के ही लिए है जिसने हमें मौत के बाद (सोने के बाद) ज़िन्दगी दी और हमें उसी की तरफ लौटना है

Read More:- Humbistari Ki Dua | हमबिस्तरी की दुआ

आखिरी बात

मै उम्मीद करता हूँ कि आप इस आर्टिकल को पढ़ कर सोने की दुआ (sone ki dua) और सो कर उठने दुआ हिन्दी, इंग्लिश, अरबी और तर्जुमा के साथ सिख चुके होंगे|

अगर आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं या आपको इस आर्टिकल में कोई गलती नज़र आए तो कमेंट बॉक्स (Comment Box) मे कमेंट कर सकते हैं|

आखिर में आपसे मेरी गुज़ारिश है कि इस आर्टिकल सोने की दुआ | Sone ki Dua In Hindi को अपने दोस्तों और रिस्तेदारो में जरूर शेयर करें|

शेयर करके सदक़ा ए जारिया हासिल करें |

2 thoughts on “सोने की दुआ | Sone ki Dua”

Leave a Comment